रायपुर। गजराज बांध रायपुर के बोरियाखुर्द में स्थित है जो 230 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसका संरक्षण के लिए पदयात्रा हेतु पर्यावरणविद डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर के आह्वान पर रायपुर शहरवासी आम नागरिकों, हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, सहित शहर के 300 नागरिक आज रविवार सुबह 7.00 बजे रायपुर शहर के हृदय स्थली बूढ़ातालाब गार्डन विवेकानंद सरोवर बुढ़ेश्वर मंदिर चौक से नरहरेश्वर तालाब सिद्धार्थ चौक होते हुए संतोषी नगर, बोरियाखुर्द गजराज बांध तक पद यात्रा में शामिल हुए। पर्यावरणविद डॉ. पुरूपोत्तम चन्द्राकर ने कहा कि आज रायपुर शहर का सबसे बड़ा 230 एकड़ का विशाल जलाशय गजराज बांध अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है आप सबको विदित है कि हमारे रायपुर शहर में एक समय में 300 से भी अधिक तलाब हुआ करते थे, लेकिन अब लगभग 150 तालाब ही रह गये हैं, और जो बचा है उनका भी आकार बहुत छोटा होते जा रहा है, इनका संरक्षण जरूरी है। गजराज बांध के संरक्षण में आप सभी सहयोग प्रदान करें अगर गजराज बांध मूल रूप में 230 एकड़ में संरक्षित रहेगा तो आने वाले 50 साल रायपुर में पानी की कमी नहीं होगी क्योंकि धरती के दो तिहाई भाग पानी से भरा हुआ है फिर भी पीने योग्य शुद्ध जल पृथ्वी पर उपलब्ध जल का मात्र 1त्न हिस्सा ही है 97 प्रतिशत जल महासागर में खारे पानी के रूप में भरा हुआ है शेष 2 प्रतिशत जल बर्फ के रूप में जमा हुआ है आज समय है कि हम पानी की कीमत समझे यदि जल व्यर्थ बहेगा तो आगे आने वाले समय में पानी की कमी एक महा संकट बन जाएगी ऐसी ही आशंका जताई जाती है कि अगर तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो वह जल संकट के कारण होगा हर व्यक्ति के लिए पानी मूलभुत आवश्यकता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031