रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए हुए मतदान के बाद अब कल मतगणना होगी। इसके बाद लोगों की उत्सकुता भी खत्म हो जाएगी कि मरवाही का नया विधायक कौन होगा। आपको बता दें कि मंगलवार को गौरेला के शासकीय गुरुकुल स्कूल में सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती की जाएगी। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मृत्यु से रिक्त हुए मरवाही विधानसभा सीट के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था। उपचुनाव में 77.89 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस सीट के लिए सत्ताधारी दल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी समेत आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
Related Posts
Add A Comment


















