What's Hot

दुर्ग ।  भिलाई में अवैध रूप से हुक्का बार चलाने वाले और ग्राहक समेत 4 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ग्राहकों को दुकान में टेबल-कुर्सी लगवाकर बैठने की सुविधा देता था और उन्हें हुक्का व फ्लेवर सामग्री किराये पर उपलब्ध कराता था। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। बुधवार (8 अक्टूबर) रात पुलिस ने मौके से एक दुकानदार सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। दुकान से हुक्का, तंबाकू युक्त फ्लेवर सामग्री और अन्य संबंधित वस्तुएं जब्त की गईं।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चौहान स्टेट रॉक एंड रोल, फर्स्ट फ्लोर, मौर्या टॉकीज के पास सुपेला में स्थित एक दुकान में अवैध हुक्का बार चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

जैसे ही पुलिस टीम पहुंची, दुकान में मौजूद कुछ युवक पुलिस को देखकर भाग निकले। वहीं तीन युवक हुक्का पीते हुए पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अमित खत्री (19 वर्ष) निशांत नायक (25 वर्ष) और श्रेयांश चंद्राकर (24 वर्ष) बताए। तीनों दुर्ग के रहने वाले है। मौके पर एक व्यक्ति हुक्का और फ्लेवर सामग्री की बिक्री करता मिला, जिसने अपना नाम राजकुमार मुगम उर्फ सन (32 वर्ष) बताया लह खुर्सीपार का रहने वाला था। पुलिस ने मौके से बड़ा हुक्का पॉट 2 नग, छोटा हुक्का पॉट 2 नग (कुल 4 नग, कीमत लगभग 5 हजार रुपए), तीन डिब्बों में मिक्स फ्लेवर, सिल्वर क्वॉइल पेपर के 3 पैकेट, आधा किलो लकड़ी का कोयला और अन्य सामान जब्त किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930