What's Hot

मुंबई । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर दो दिवसीय भारत दौरे पर आए थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका पहला भारत दौरा है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टार्मर ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि भारत-ब्रिटेन की दोस्ती तेजी से आगे बढ़ रही है और बेहद जोश से भरी हुई है।

गुरुवार सुबह की एक तस्वीर, जब मेरे मित्र प्रधानमंत्री स्टार्मर और मैंने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में भाग लेने के लिए अपनी यात्रा शुरू की थी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, भारत के साथ हमारी साझेदारी ब्रिटिश लोगों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। 10,000 नए रोजगार सृजित हुए हैं और ब्रिटेन में 1.3 बिलियन पाउंड का निवेश हुआ है। ब्रिटिश रोजगार और ब्रिटिश व्यवसाय को समर्थन।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-यूके के बीच व्यापार समझौता दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच साझा विकास और समृद्धि का रोडमैप है। यह मार्केट एक्सेस के साथ दोनों देशों के एमएसएमई को मजबूती देगा और लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31