इजरायल आज खुशी के आसुंओं में डूबा है. उसके लिए दिवाली सा दिन है. दो साल के युद्ध के बाद इजरायल और हमास के बीच सीजफायर समझौते के तहत गाजा से बंधकों के पहले बैच को रिहा कर दिया गया है. एपी की रिपोर्ट के अनुसार इस बैच में 7 बंधक हैं. इन्हें रेड क्रॉस ने हमास से लेकर इजरायली सेना की कस्टडी में सौंप दिया है और ये सभी इजरायली क्षेत्र में आ भी चुके हैं. कुछ ही देर में दूसरे बैच के बंधकों को रिहा किया जाएगा और उन्हें लेने के लिए रेड क्रॉस की टीम निकल चुकी है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भी तेल अवीव पहुंच गए हैं.

समझौते के तहत हमास को अंतिम 20 जीवित बंधकों को रिहा करना है. इन बंधकों का स्वागत करने लिए इजरायल के लोग सड़कों पर झूम रहे हैं. गा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ इजरायल द्वारा बंदी बनाए गए सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई का इंतजार भी गाजा के लोग कर रहे हैं.  

रिपोर्ट के मुताबिक, पहले बैच में रिहा किए गए 7 बंधकों में गैली और जिव बर्मन, मटन एंग्रेस्ट, एलोन ओहेल, ओमरी मिरान, ईटन मोर और गाइ गिल्बोआ-दल्लाल शामिल हैं. हिब्रू मीडिया के अनुसार इन बंधकों का मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन (साइकोलॉजिकल इवैलुएशन) भी किया जाएगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इजरायल पहुंच चुके हैं, जहां वो रिहा हुए बंधकों से मुलाकात कर सकते हैं.

‘जंग खत्म हो चुका है’- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा की कि “गाजा में युद्ध खत्म हो गया है.” इस ऐलान के साथ वह इजरायल के लिए निकल गए. इजरायल के बाद वो मिस्र में एक उच्च-स्तरीय शांति शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भी जाएंगे. इस यात्रा को बेहद खास बताते हुए इसकी शुरुआत में एयर फोर्स वन पर पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप ने इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते के बारे में किसी भी चिंताओं को खारिज कर दिया.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031