What's Hot

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर राज्योत्सव के अवसर पर 1 नवंबर 25 को छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वागत किया है और उनसे प्रत्यक्ष भेंट ,अभिनंदन और ज्ञापन हेतु प्रतिनिधि मंडल को समय प्रदान करने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में रायपुर संभाग के अध्यक्ष प्रवीण कुमार त्रिवेदी ने दी है।


जारी विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा एवं महामंत्री अनिल गोल्हानी ने बताया है कि प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने अपने पत्र में केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक्ट मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (6) को विलोपित करने हेतु कार्यवाही करने का उल्लेख किया है और बताया है कि इस धारा 49 की वजह से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से 7 लाख बुजुर्ग पेंशनर्स आर्थिक स्वत्वो के विलम्बित रहने के कारण दुखी है और इसी धारा के कारण “मोदी के गारंटी” में किए गए वायदा जिसमें केंद्र द्वारा देय तिथि से मिलने वाले महंगाई राहत के लाभ से दोनों राज्य के पेंशनर्स वंचित है।


जारी विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला रायपुर अध्यक्ष आर जी बोहरे ने बताया है कि प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने अपने लिखे पत्र को जी मेल और जोहो मेल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्यसचिव, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक रायपुर को 13 अक्टूबर को प्रेषित कर समय मांगा है।
जारी विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारी क्रमशः पूरन सिंह पटेल, टी पी सिंह,बी एस दसमेर, ओ डी शर्मा,अनिल पाठक, लोचन पाण्डे, आर के टंडन,नरसिंग राम, एम एन पाठक, मालिक राम वर्मा, बी एल यादव, आर के दीक्षित, टी एल चंद्राकर, शैलेन्द्र सिन्हा, आर के साहू, भीमराव जाम्हले, एस सी भटनागर, डी के पांडेय श्रीमती उर्मिला शुक्ला , कलावती पांडे, वंदना मिश्रा आदि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ आगमन पर खुशी जाहिर किया है और भरोसा जताया है कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल को लोकप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुजुर्ग पेंशनरों के साथ न्याय करते हुए चर्चा ज्ञापन और स्वागत अवसर जरूर देंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31