नई दिल्ली। तीन दिन में पहला टेस्ट हारने के बाद किसी को उम्मीद नहीं थी कि दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज पांच दिन तक लड़ाई कर पाएगी, लेकिन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने पांचवें दिन आठ विकेट से जीत हासिल की. इसी के साथ टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. 

पारी की हार टालते हुए वेस्टइंडीज ने चमत्कारिक रूप से वापसी करते हुए भारत के सामने 121 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके बाद केएल राहुल ने नाबाद 58 रन बनाने हुए भारत को सात विकेट से जीत दिलाई. कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में शतक बनाए थे.रोहित शर्मा के संन्यास के बाद नवनियुक्त टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारत की ये पहली टेस्ट सीरीज जीत है. भारत ने अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच पारी और 140 रन से अपने नाम किया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की लगातार 10वीं जीत है. इसी के साथ अब दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम भारतीय टेस्ट टीम का अभेद्द किला बन चुका है. 1993 से लेकर अब तक भारत यहां लगातार 14 मैच जीत चुका है. इससे पहले ये रिकॉर्ड मोहाली के मैदान पर लगातार 13 जीत का था.यशस्वी जायसवाल के 175 और कप्तान शुभमन गिल की 129 रन की शतकीय पारी के बूते भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 518/5 पर अपनी पहली पारी घोषित की. जवाब में कुलदीप यादव के पांच और रवींद्र जडेजा के तीन विकेट वाली कातिलाना गेंदबाजी के बूते वेस्टइंडीज की टीम 248 रन पर ही सिमट गई और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा था

इसके बाद वेस्टइंडीज ने जबरदस्त लड़ाई की. सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल ने 115 और शाई होप ने 103 रन की पारी खेलने के साथ तीसरे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी कर टीम को पारी की हार से बचा लिया. इसके बाद आखिरी विकेट के लिए जस्टिन ग्रीव्स (50) और जायडेन सील्स (32) ने 79 रन की साझेदारी कर भारतीय फील्डर्स को थकाते हुए अपनी दूसरी पारी में 390 रन बना लिए. दूसरी पारी में भारत के लिए कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट लिए. 121 रन के लक्ष्य को हासिल करने में यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और शुभमन गिल का विकेट गिर गया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31