What's Hot

जैसलमेर से जोधपुर जाने वाली यात्रियों से भरी निजी स्लीपर बस में मंगलवार दोपहर करीब साढे तीन बजे अचानक आग लग गई। हादसे में 20 यात्री जिंदा जल गए । इनमें महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल है। मृतकों की संख्या अधिक भी हो सकती है। बस में आग लगने का प्रारंभिक तौर पर कारण एसी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कलक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रूपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

जानकरी के अनुसार मंगलवार 3 बजे यह बस जैंसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रास्ते में करीब 10 किलोमीटर दूर थईयात मार्ग पर वॉर म्यूजियम के पास बस के पिछले हिस्से में धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। कुछ ही देर में पूरी बस आग का गोला बन गई। बस में सवार कई लोगों ने खिड़कियो से कूद कर जान बचाई। आग की लपटों में घिरी बस को दखकर सैन्य स्टेशन से सेना के जवान व मेडिकल टीम पहुंची। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31