मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आज जारी होंगे। अभी तक 28 सीटों का रुझान सामने आ चुका है। सरकार बनाने के लिए बीजेपी को मध्यप्रदेश में आठ सीटों को जीतने की जरूरत है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक रुझानों के मुताबिक 28 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस को 6 सीट पर बढ़त मिली है। रुझानों में कांग्रेस चंबल संभाग में अच्छी बढ़त बनाए हुए है। एक सीट पर बसपा को बढ़त है। आपको बता दें कि ये अभी रुझान है, पल-पल में तस्वीर बदलती नजर आ सकती है। इन नतीजों से साबित होगा कि छह महीने पहले खोई सत्ता को कांग्रेस वापस पाने में कामयाब होगी, या फिर भाजपा अपनी सत्ता बचा पाएगी। यही नहीं यह उपचुनाव कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए भी बहुत अहम हैं। 28 में से 16 सीटें सिंधिंया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की हैं। मध्य प्रदेश में इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब 28 सीटों पर हुए उपचुनाव सत्ता का भविष्य तय करेंगे। मध्यप्रदेश के 19 जिलों में 28 विधानसभा क्षेत्रों में 3 नवंबर को हुए उप चुनाव के लिए मतगणना हो रही है। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि राज्य की जनता ने एक बार फिर विकास और जनकल्याण के लिए संकल्पित बीजेपी को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय ले लिया है। यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है। प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव के परिणाम को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और साथियों के साथ देख रहा हूं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031