रायपुर। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ध्रुव को मिल रही लगातार बढ़त को भूपेश सरकार के 22 माह के कामकाज पर जनता की मुहर लगना बताया है। विकास ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश पूरे देश में अब एक रोल मॉडल बन कर सामने आया है,जिसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सकारात्मक विजन को जाता है। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने मरवाही को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा किसी पार्टी विशेष के गढ़ को भेदना आसान होता है, पर व्यक्ति विशेष के गढ़ को पूरी तरह से ढहा देना तो भूपेश बघेल जैसे काबिल नेता की कार्यप्रणाली ही हो सकती है। विकास उपाध्याय ने कहा मरवाही की बढ़त भूपेश सरकार के 22 माह का लेखा जोखा है, जिसे मरवाही की जनता ने मुहर लगा कर पूरे प्रदेश में कांग्रेस के सकारात्मक सोच को प्रदर्शित किया है। विकास उपाध्याय ने कहा छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा को नकार कर साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ में अब भाजपा को यहाँ की जनता स्वीकार नहीं कर सकती। उन्होंने मरवाही की जीत को कांग्रेस के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के व्यक्तिगत जीत बताया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031