राजधानी में 28 से 30 नवंबर तक तीन दिवसीय पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) का राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। इनके साथ ही देश के सभी राज्यों के गृह सचिव, डीजीपी और आईजीपी शामिल होगें सम्मेलन का आयोजन आईआईएम नवा रायपुर में किया जाएगा।
इसकी तैयारियों के लिए मुख्य सचिव विकासशील ने शुक्रवार को मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक ली उन्होंने अधिकारियों को सम्मेलन की सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण करने और उत्कृष्ट व्यवस्था करने के निर्देश दिए । साथ ही आयोजन की व्यवस्था के लिए विभिन्न नोडल अधिकारियों की तत्काल नियुक्ति करने को कहा है। बैठक में मुख्य सचिव ने सम्मेलन स्थल पर आने वाले डेलीगेट्स के आवगमन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा एवं आवास व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने रायपुर के सर्किट हाउस, प्रशासन अकादमी और अन्य स्थानों पर अतिथियों के लिए उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करने के निर्देश दिए। बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, प्रमुख पुलिस अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, एनआरडीए, संस्कृत विभाग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930