रायपुर। छत्तीसगढ़ 108/102 कर्मचारी कल्याण संघ का राज्य स्तरीय मीटिंग व समस्याओं के संदर्भ में 108 संचालन जय अम्बे कंपनी और 102 संचालन जीवीके इएमआरआई कंपनी को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के प्रांताध्यक्ष राजेन्द्र राठौर ने बताया कि जय अम्बे कंपनी 108 का संचालन पिछले 1 वर्ष से कर रहा हैं लेकिन अभी तक किसी भी कर्मचारियों को ज्वाइनिंग लैटर, इएसआईसी कार्ड, बीमा, पीएफ, सैलरी स्लीप, छत्तीसगढ़ न्यूनतम मजदूरी दर, का लाभ व सुविधाएं नही दी जा रही हैं। साथ ही कंपनी जब से टेंडर लिया है तब से 3 माह में एक बार सैलरी दे रहा हैं। जिससे समस्त कर्मचारियों को आर्थिक रूप से मानसिक रूप से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। जय अम्बे कंपनी प्रबंधन दुवारा नए अप्रशिक्षित कर्मचारियों से जो न तो बीएलएस/एएलएस ट्रेंड हैं उन कर्मचारियों को रखा गया है। जबकि पूर्व प्रशिक्षित कर्मचारियों को 108 एम्बुलेंस में ड्यूटी दिया जा सकता था। वर्तमान में 3 माह होने जा रहा हैं सामने दीपावली त्यौहार भी हैं। परंतु अभी तक कर्मचारियों को वेतनमान नही दिया गया हैं। जीवीके इएमआरआई कंपनी विगत 2013 से महतारी 102 एम्बुलेंस की सेवा संचालन कर रही हैं। विगत एक 2 माह से समस्त जिलों के 102 इएमटी पॉयलट कर्मचारियों को बिना कारण जानबूझकर कार्य स्थल से दूर 250 से 240 किमी दूरस्थ जिलों में ट्रांसफर कर दिया गया है। वैश्विक कोरोना महामारी में हम समस्त कर्मचारियों द्वारा शासन के निर्देश प्रत्येक विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते रहे है। जीवीके कंपनी वैश्विक कोरोना महामारी में भी कर्मचारियों को प्रताडि़त करने के लिए प्रत्येक जिलों से 4, 5, 8, 10 की संख्या में पूरे प्रदेश में 140 से 150 कर्मचारियों को बेवजह ट्रांसफर कर दिया गया हैं। जिससे कि कर्मचारियों के आगे बेरोजगारी व परिवार के आगे भूखे मरने की स्थिति निर्मित हो रहे है। समस्त समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। अन्यथा आगामी दिनों में कर्मचारी संघ द्वारा जय अम्बे कंपनी, व जीवीके इएमआरआई कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जिला स्तरीय राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया जावेगा। जिसकी जिम्मेदारी दोनों नियोक्ता कंपनियों (जीवीके इएमआरआई व जेएइएस) की होगी।
वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर मैदान पर उतरा छत्तीसगढ़ 108/102 कर्मचारी कल्याण संघ, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
Related Posts
Add A Comment


















