यूपी की राजधानी लखनऊ में 18 साल की इंटरमीडिएट छात्रा के साथ एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई. कार सवार युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाया, चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया और फिर सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस ने अंशुमान और जुनैद नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं तीसरे की तलाश जारी है.

पीड़िता 12वीं की छात्रा है. 15 अक्टूबर को घरवालों से नाराज़ होकर घर से निकली थी. दिनभर अपने सहेली के साथ घूमने के बाद, वह देर रात ऑटो से घर लौट रही थी. खुर्रमनगर के पास ऑटो चालक रास्ता भटक गया, जिस पर छात्रा उतर गई। इसी दौरान एक कार रुकी, जिसमें दो युवक सवार थे. उन्होंने छात्रा को विकास नगर तक लिफ्ट देने की पेशकश की. छात्रा के मना करने पर, कार सवार युवक ने उसे भरोसा दिलाया और जबरन गाड़ी में खींच लिया.

आरोप है कि कार में आरोपियों ने छात्रा को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद पीड़िता को एक फ्लैट में ले गए. वहां युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके आधे घंटे बाद,एक और युवक वहां पहुंचा और उसने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. सामूहिक दुष्कर्म के बाद, एक आरोपी ने छात्रा को चार दिनों तक बंधक बनाकर रखा, जिसके बाद वह भाग निकला.

छात्रा के लापता होने पर परिजनों ने पहले उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. 18 अक्टूबर को छात्रा के घर लौटने पर डर के कारण उसने घटना के बारे में कुछ नहीं बताया. हालांकि, 19 अक्टूबर को आरोपी जुनैद ने फोन और मैसेज से धमकियां दीं, जिसके बाद छात्रा ने डर कर परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई. 22 अक्टूबर को परिवार मड़ियांव थाने पहुंचा और छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930