मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र से आई यह कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं. एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी  लेकिन वजह ऐसी थी जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया. जानकारी के अनुसार जिस शख्स की हत्या उसके बेटे ने की है वो महीनों से अपनी ही बेटियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था. बेटा जब यह सब सहन नहीं कर सका, तो उसने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर उस “शैतान बाप” को मौत के घाट उतार दिया.

जानकारी के मुताबिक मृतक रामलाल (55 वर्ष) इस्लामपुर रोड पर अपने परिवार के साथ रहता था. वह नशे का आदी था और अपनी ही बेटियों के साथ गलत हरकतें करता था. इन हरकतों से परेशान होकर बेटे मोहित ने अपने चचेरे भाई अमित के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.  रविवार की दोपहर दोनों ने घर में ही पहले तलवार से हमला किया और बाद में गोली मार दी. 

मृतक की पहचान राजस्थान के डींग निवासी रामलाल (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कई अपराधों में जेल जा चुका था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसने 2008 में अपनी मां की, 2014 में अपनी पत्नी और दो वर्षीय बेटी की हत्या की थी। जेल से छूटने के बाद वह अपनी दो बेटियों के साथ कोसीकलां में रहने लगा.

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी. कोसीकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930