धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब पीने से मना करना एक महिला को भारी पड़ गया। नशे में धुत पति ने पत्नी से विवाद के बाद उसके सिर पर हथौड़े से एक के बाद एक कई वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसमुंडी का है।

क्या है मामला

पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर की रात 36 वर्षीय चम्मन लाल साहू शराब के नशे में अपने घर पहुंचा था। पत्नी किरण साहू ने जब उसे शराब पीने से मना किया, तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर लोहे का हथौड़ा उठाया और पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

परिजनों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी मगरलोड पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया, जहां महिला का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही के निर्देश पर मगरलोड पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौका नक्शा तैयार किया और परिजनों व गवाहों के बयान दर्ज किए। इसके बाद आरोपी चम्मन लाल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

पूछताछ के दौरान मिले मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे का हथौड़ा बरामद कर जब्त कर लिया। इसके साथ ही घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य भी पुलिस ने जब्त किए हैं। फिलहाल आरोपी चम्मन लाल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930