What's Hot

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा ने मंगलवार को सिमगा विकासखंड के सुहेला, रावन और झीपन ग्रामों में करोड़ों रूपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में सुहेला में 71.12 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन तहसील भवन का लोकार्पण किया गया।

मंत्री श्री वर्मा ने अपने संबोधन में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गरीबों-किसानों की समस्याओं और पीड़ा के संवेदनशील समाधान में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री वर्मा ने ग्राम झीपन में तालाब सौन्दर्यीकरण और महतारी सदन हेतु 15-15 लाख रुपए की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम रावन में 50 लाख रुपए की लागत से आयुर्वेदिक अस्पताल से बावा देव तक निर्मित गौरव पथ का लोकार्पण, 10 लाख रुपए की लागत से आयुर्वेदिक अस्पताल में बाउंड्रीवाल,हायर सेकंडरी स्कूल रावन में 10 लाख रुपए की लागत से क्रांक्रीटीकरण कार्य का भूमिपूजन किया

इसी तरह ग्राम झीपन में प्रार्थना शेड और स्काउट-गाइड भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण का लोकार्पण,कुर्मी समाज के सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलत पाल, जिला पंचायत सदस्य  ईशान वैष्णव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31