आरंग – कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के माध्यम से संचालित केंद्रीय क्षेत्र की मखाना विकास योजना के अंतर्गत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा संचालित मखाना फसल प्रदर्शन प्रक्षेत्र एवं बीज उत्पादन प्रक्षेत्र का भ्रमण किया गया।
दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को संचालक अनुसंधान सेवाएँ डॉ. विवेक त्रिपाठी, नोडल अधिकारी (मखाना) एवं विभागाध्यक्ष डॉ. घनश्याम दास साहू, समन्वयक डॉ. गजेंद्र चंद्राकर तथा विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री मनोज साहू की संयुक्त टीम द्वारा आरंग विकासखंड के ग्राम लिंगाडीह, छटेरा एवं निसदा का भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान मखाना उत्पादन की विभिन्न तकनीकों, TCBT पद्धति द्वारा गैर-रासायनिक मखाना उत्पादन के विभिन्न आयामों, बीज संधारण एवं संरक्षण की विधियों, ऊर्जा में स्वावलंबन हेतु पोर्टेबल बायोगैस संयंत्र, मखाना पैकेजिंग यूनिट एवं मखाना मूल्य संवर्धन यूनिट का अवलोकन किया गया।
मखाना प्रसंस्करण के लिए बिहार से आए श्री उमेश साहनी से संचालक महोदय द्वारा बिहार एवं छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन विधियों में अंतर, मखाना की गुणवत्ता एवं प्रसंस्करण में आने वाली कठिनाइयों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई।
इस अवसर पर श्री प्रीतम, शिव, टीकम, भास्कर, मुकेश सहित अन्य कृषकगण उपस्थित रहे।



















