विश्व साइबर सुरक्षा माह में जनजागरूकता अभियान
विश्व साइबर सुरक्षा माह के समापन सत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार के मार्गदर्शन में वीसी के माध्यम से मुख्यालय एवं राज्य बिजलीघरों के प्रमुखों एवं उच्च अधिकारियों को साइबर सुरक्षा जनजागरूकता अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। श्री कटियार ने उद्बोधन में कहा कि आईटी विभाग की सतत् निगरानी और साइबर संकट प्रबंधन संयंत्र के गठन से हमारे सिस्टम एवं बिजलीघर सुरक्षित हैं। हमारे अटल बिहारी ताप विद्युत गृह में एक एवं हसदेव ताप विद्युत गृह में दो बार साइबर आक्रमण हुया परंतु आईटी विभाग के पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के चलते बड़े साइबर संकट से बचा गया।


इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा पॉवर पाइंट के माध्यम से जनरेशन कंपनी में साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ और सख्त बनाने हेतु प्रयासों की समीक्षा, मुुख्यालय एवं क्षेत्रीय स्तर पर साइबर सुरक्षा के लिए संगठनात्मक संरचना एवं क्रियान्वयन, प्रबंधन स्तर की निगरानी एवं बिजलीघरों मे साइबर जोखिम जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारियां दी गई। इस अवसर पर टेबल कैलेंडर का भी विमोचन किया गया। जिसमें साइबर सुरक्षा संबंधित टीप दी गई है।
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के दिशानिर्देश पर अक्टूबर माह में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी राज्य के मुख्यालय एवं विभिन्न बिजलीघरों में जागरूकता अभियान चलाया गया। कर्मियों को जागरूक बनाने के साथ-साथ सावधानी बरतने के लिए आह्वान किया गया। इस कार्य के लिए श्री कटियार ने ईडी ओेएंडएम श्री एमएस कंवर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री गुलाब गंगवानी, श्रीमती अमिता बारा, श्री महेन्द्र देवांगन और पूरी टीम को बधाई दी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031