What's Hot

समाज सेवा और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा के अनुशंसा से अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा ने छत्तीसगढ़ के अंबिका सिंह चंद्रवंशी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया है। अंबिका सिंह चंद्रवंशी को यह पद संगठन के विकास, विस्तार और सशक्तिकरण के उद्देश्य से दिया गया है। महासभा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वे राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में महासभा की गरिमा बनाए रखेंगे और वर्तमान में अपनी भूमिका का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व राज्य मंत्री) मान. पूनम चंद्राकर जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर,प्रदेश सचिव जयप्रकाश वर्मा, जिला अध्यक्ष द्रोण चंद्राकर, कवर्धा जिला अध्यक्ष मुरली चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि ने अंबिका सिंह चंद्रवंशी को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव बनने पर बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31