पंजाब -सीमा सुरक्षा बल ने तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ का प्रयास कर रहे दो घुसपैठियों को मार गिराया। यह घटना चेतावनी के बाद की गई फायरिंग के दौरान हुई।
सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। यह घटना सीमा पार से होने वाली आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने की बीएसएफ की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।



















