ओडिशा सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा घोटाले के मास्टरमांइड और पंचसाफ्ट टेक्नोलाजी के संचालक 32 वर्षीय शंकर प्रुष्टि को ओडिशा पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने नेपाल सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद टीम उसे भुवनेश्वर ले गई।
पुलिस के अनुसार वह दुबई जाने की योजना बना रहा था। उसके पास से दो मोबाइल फोन और कुछ अहम दस्तावेज बरामद किए गए। इसके अलावा गाजियाबाद से एक फॉर्च्यूनर कार भी जब्त की गई। अब तक इस भर्ती घोटाले में क्राइम ब्रांच कुल 124 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले शंकर के दो सहयोगी मुन्ना महांती और अरविंद दास को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। कानूनी और तकनीकी मदद देने के आरोप में श्रीकांत कहारणा, सौम्य प्रियदर्शिनी साहू और अभिमन्यु दोरा को भी हिरासत में लिया गया हैं। मालूम हो कि शंकर की कंपनी को 933 सब-इंस्पेक्टर पदों की लिखित परीक्षा आयोजित करने का ठेका मिला था। उसने अपने अन्या सहयोगियों के साथ मिलकर ओडिशा के सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा घोटाले की साजिश रची थी

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930