भारतमाला परियोजना घोटाले में शामिल तत्कालीन पटवारी दिनेश पटेल, लेखराम देवांगन और बसंती घृतलहरे को 14 नवंबर तक के लिए जेल भेज दिया गया है। उक्त सभी को ईओडब्ल्यू ने 29 अक्टूबर को गिरफ़तार करने के बाद पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड पर लिया था। इसकी अवधि पूरी होने पर मंगलवार को विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया।
इस दौरान अभियोजना पक्ष ने बताया कि उनकी पूछताछ पूरी हो गई है। इस समय प्रकरण की जांच चल रही हैं। मिले इनपुट के आधार पर इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों के भूमिका को जांच के दायरे में लिया गया है। ईओडब्ल्यू की ओर से किसी भी तरह का आवेदन पेश नहीं करने पर सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि जेल भेजे गए आरोपी पटवारियों ने गिरफ़्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। इसके खारिज होते ही सभी को गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930