मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरु नानक जयंती की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार गुरु तेज बहादुर जी का भी 350वां जयंती वर्ष धूमधाम से मनाएगी। सीएम ने कहा कि गुरु नानक देव ईश्वर के समान है। मुगल और अफगानियों के आतंक के दौर में भी सच्चे अर्थ में हिंदू धर्म के साथ समाज का मान बढ़ाया।

गुरु नानक जयंती के अवसर पर राजधानी भोपाल में बुधवार को धूमधाम से प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में सुबह से कीर्तन और लंगर का आयोजन जारी है। जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी गुरुद्वारे पहुंचे और मत्था टेककर गुरु नानक देव जी के चरणों में नमन किया।

उन्होंने सभी को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी का व्यक्तित्व अत्यंत विराट है, उन्होंने अपनी साधना से आध्यात्मिक मार्ग दुनिया को दिखाया और समाज में दूरियां मिटाने, समानता और मानवता का संदेश दिया। सीएम ने कहा कि ‘ओंकार’ नाम में संपूर्ण सृष्टि समाहित है और सिख समाज ने हमेशा गुरु नानक देव जी की सीख को अपने जीवन में अपनाकर समाज को एक नई दिशा दी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031