जिले में इन दिनों मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) का कार्य जारी हैं। इस अभियान में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर निर्वाचन आयोग ने रोक लगा दी हैं।
भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य में अहर्ता तिथि एक जनवरी 2026 के संदर्भ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। आयोग के अनुसार, यह कार्य 28 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होकर सात फरवरी 2026 को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक चलेगा। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 13 (सीसी) के तहत मतदाता सूची की तैयारी, पूनरीक्षण और सुधार कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी आयोग के नियंत्रण और अधीक्षण में रहेंगे। निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किया है कि इस अवधि में संभागायुक्त, कलेक्टर, जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बूथ लेवल अधिकारी, पर्यवेक्षक सहित अन्य संबंधित कर्मियों का स्थानांतरण आयोग की अनुमति बिना नहीं किया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930