छत्तीसगढ़ – सीएम विष्णुदेव साय आज कैबिनेट की बैठक लेंगे। सुबह 11:30 से 1:30 तक सीएम हाउस सिविल लाइन रायपुर में बैठक होगी। इसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कार्यक्रम नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल होंगे। दोपहर तीन से चार बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 4:10 बजे उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। रात 9:00 से लेकर 10:00 बजे तक वनवासी कल्याण आश्रम परिसर रोहिणीपुरम में आयोजित कर्म पूजा पर्व महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद 10:15 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर लौट आयेंगे।
साय कैबिनेट की बैठक
सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को सीएम हाउस सिविल लाइन रायपुर में होगी। इसकी अध्यक्षा मुख्यमंत्री साय करेंगे। बैठक में बीजेपी सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे। इस अहम बैठक में धान खरीदी समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में किसानों के हित में धान खरीदी शुरू करने पर फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी अस्पतालों में सुधार, कृषि तकनीक, कृषि से जुड़े मामले, किसान, सहकारी समितियों से संबंधित कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। बैठक में प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर मंथन के साथ ही वर्तमान में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति और आगामी योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक विषयों और जनहित से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है।



















