भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी 5 टी20 मैचों की सीरीज़ का चौथा मैच आज क्वींसलैंड के कैरारा ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन बनाए। अब ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने और सीरीज़ में बढ़त हासिल करने के लिए 168 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।बता दें कि इस मुकाबले में भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 28, शिवम दुबे ने 22 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 20 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में एडम जैम्पा और नाथन एलिस ने 3-3 विकेट झटके, जबकि जेवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोइनिस को 1-1 सफलता मिली।

सीरीज़ में बढ़त हासिल करना चाहेगी दोनों टीमें

गौरतलब है कि यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है, क्योंकि इसे जीतने वाली टीम के सिर से हार का डर खत्म हो जाएगा और सीरीज़ में उसकी स्थिति 2-1 की बढ़त के साथ मजबूत हो जाएगी। 5 टी20 मैचों की सीरीज़ का पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ गया था। उसके बाद मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की और सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बनाई। लेकिन, भारतीय टीम ने होबार्ट में खेले गए तीसरे टी20 में जीत दर्ज की, जिससे सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर आ गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930