ईडी ने अवैध सट्टेबाजी एप से जुडी मनी लांड्रिंग जांच के तहत पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड रूपये की संपत्ति कुर्क की हैं। एजेंसी ने कहा कि ‘वन एक्स बेट’ नामक आनलाइन सट्टेबाजी साइट के खिलाफ मामले में मनी लांड्रिगं रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत धवन की दिल्ली में 4.5 करोड़ रूपये की व्यावसायिक भूमि और रैना के 6.64 करोड़ रूपये के म्यूचुअल फंड को कुर्क करने के लिए अंतरिम आदेश जारी किया गया हैं।
ईडी ने मामले की जांच के तहत युवराज सिंह और राबिन उथप्पा जैसे पूर्व क्रिकेटरों, अभिनेता सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती (तृणमूल कांगेस की पूर्व सांसद) और अंकुश हाजरा (बंगाली अभिनेता) से भी पूछताछ की हैं। कुराकाओं में पंजीकृत (वन एक्स बेट) को सट्टेबाजी में 18 वर्षो के अनुभव के साथ विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त सट्टेबाज बताया गया हैं। ईडी की जांच से पता चला कि वन एक्स बेट और उसके सहयोगी ब्रांड पूरे भारत में अवैध आनलाइन सट्टेबाजी और जुए को बढ़ावा देने और उसे सुविधाजनक बनाने में शामिल थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31