• क्षेत्रीय कार्यालयों में भी 150वीं वर्षगांठ पर आयोजन

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गान हुआ। पॉवर कंपनी के मुख्यालय डंगनिया स्थित विद्युत सेवा भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना गया। तत्पश्चात् पॉवर कंपनी के प्रबंध निदेशकगण सर्वश्री एसके कटियार (उत्पादन), श्री राजेश कुमार शुक्ला (पारेषण) एवं श्री भीमसिंह कंवर (वितरण) एवं निदेशक श्री आरए पाठक सहित तीनों कंपनियों के उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया।

भारत सरकार तथा छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव व्दारा इस संबंध में सभी विभागों को पत्र जारी कर वर्षभर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी की गई है। तद्अनुसार आज वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ का आगाज किया गया।

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर पॉवर कंपनी के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ मैदानी कार्यालयों व उपकेंद्रों में भी इसका सामूहिक गायन किया गया, जिसमें अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी दी। इस दौरान भारत मंडपम् दिल्ली से प्रधानमंत्री श्री मोदी के संदेश के सीधा प्रसारण को देखने की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने वंदे मातरम् का गायन के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् का उद्घोष किया।

कार्यक्रम का संचालन अति. महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशकगण सर्वश्री वीके साय, जेएस नेताम, संजय पटेल, केएस मनोठिया, एमएस चौहान, वीके दीक्षित, सीएल नेताम, एमएस कंवर सहित मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री एएम परियल, श्री राजेंद्र प्रसाद आदि अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031