सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला और अविश्वसनीय मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ एक परिवार को खुशियों से भर दिया है, बल्कि पुलिस के सामने एक बड़ा रहस्य भी खड़ा कर दिया है. जिस युवक को मृत समझकर परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था, वही युवक तीन दिन बाद अचानक ज़िंदा घर लौट आया.

अंतिम संस्कार की तैयारी, फिर बेटे की वापसी

दरअसल, पांच दिन पहले सूरजपुर के मानपुर रिंग रोड के किनारे एक खेत के कुएं में एक अज्ञात युवक का शव मिला था. लापता होने के कारण, परिजनों ने शव की पहचान पास के गांव चंदरपुर के निवासी पुरुषोत्तम के रूप में की. पहचान के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिवार को सौंप दिया.  

दुखी परिवार ने पुरुषोत्तम मानकर उस शव को दफना दिया और अंतिम संस्कार की रस्में भी शुरू कर दी थीं. लेकिन, जब शोक की लहर गांव में छाई हुई थी, तभी तीन दिन बाद ‘मृत’ समझा गया पुरुषोत्तम ज़िंदा अपने घर लौट आया. युवक को अचानक ज़िंदा देखकर न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मातम का माहौल तुरंत खुशी और आश्चर्य में बदल गया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930