कई लोगों को ठंड का एहसास ज्यादा होता है ऐसे में वे मोजे पहने-पहने ही सो जाते हैं. लेकिन क्या ऐसा करना ठीक है? इस लेकर प्रशिक्षित मशहूर डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस बारे में विस्तार से- 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में डॉक्टर सेठी बताते हैं, कई शोधों में साबित हुआ है कि रात को मोजे पहनकर सोने से नींद की गुणवत्ता यानी स्लीप क्वालिटी बेहतर होती है.

डॉक्टर कहते हैं, जब आप मोजे पहनकर सोते हैं तो आपके पैर गर्म रहते हैं. अब, गर्मी मिलने पर ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं (वेसोडाइलेशन), जिससे बॉडी में ब्लड फ्लो और बेहतर तरीके से होता है. इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है. अच्छी तरह ब्लड सर्कुलेशन होने से शरीर को आराम महसूस होता है और नींद जल्दी आती है. यानी मोजे पहनने से आप और बेहतर तरीके से सो पाते हैं.

 इन बातों का रखें ध्यान 

ये तरीका फायदेमंद है. हालांकि, सोते समय बहुत टाइट या बहुत मोटे मोजे पहनने से बचें. टाइट मोजे पहनने से ब्लड सर्कुलेशन रुक भी सकता हैं, जिससे उल्टा नुकसान हो सकता है. इसलिए हमेशा ढीले और सूती (कॉटन) मोजे पहनकर सोना बेहतर होता है. 

इससे अलग मोजे गंदे या गीले नहीं होने चाहिए. इससे पैरों में बदबू बढ़ सकती है. साथ ही गंदे मोजों से बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं, जिससे फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए सोने से पहले साफ और सूखे मोजे पहनें.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930