कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम जब शनिवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी-20 मैच के लिए मैदान पर उतरेगी तो उसके पास सीरीज जीतने का शानदार मौका होगा। इस सीरीज में भारतीय टीम अभी 2-1 से आगे हैै। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम का रेकॉर्ड क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में बेहद शानदार है।
टीम इंडिया 2011-12 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में कोई टी-20 सीरीज नहीं हारी है। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम ने अब तक कुल पांच सीरीज खेली हैं और इसमें से दो में जीत हासिल की है और सिर्फ एक हारी है। इस दौरान दो सीरीज ड्रॉ रही हैं।
Previous Articleबाइक सवार की कार टक्कर से मौत
Related Posts
Add A Comment



















