उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों से आज भोरमदेव क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरहठी के आश्रित ग्राम अमरौड़ी को मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के अंतर्गत 41.65 लाख रूपयों के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। इस अवसर पर जिला पंचायत ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के संग गांव में विधिवत पूजन-अर्चन एवं भूमिपूजन का कार्य किया।

जिलापंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना का उद्देश्य गांवों में आधुनिक एवं सुदृढ़ सड़क सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, जिससे ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में कवर्धा विधानसभा में विकास कार्यों की गति तेज़ी से बढ़ी है और जनहित की योजनाएँ धरातल पर उतर रही हैं। उन्होंने बताया कि भोरमदेव क्षेत्र ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध है और राज्य सरकार का लक्ष्य है कि यहां का प्रत्येक ग्राम विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। गौरव पथ निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और आर्थिक-सामाजिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा जिले में हर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्राम अमरौड़ी सहित आसपास के गांवों को अब पक्की सड़क सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे गांव का संपर्क मार्ग बेहतर होगा।ग्रामवासियों ने बताया कि यह गौरव पथ केवल एक सड़क नहीं, बल्कि विकास की डगर है। इससे गाँव का समग्र रूप से कायाकल्प होगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930