रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग ने सहायक अनुभाग अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। ये पदोन्नतियाँ वेतन मैट्रिक्स लेवल-11 (49,100-1,55,800) और लेवल-9 (38,100-1,20,600) में की गई हैं। यह आदेश नवा रायपुर अटल नगर से दिनांक 10-11-2025 को जारी किया गया है।

पदोन्नत अधिकारियों के नाम और वर्तमान पदस्थापना:

  • लेवल-11 (49,100-1,55,800) में पदोन्नत:
    1. श्री आशीष कुमार अग्रवाल : महिला एवं बाल विकास विभाग
    2. श्रीमती शबीहा परवीन खान : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
    3. श्रीमती ज्योति पटेल : वित्त विभाग
    4. श्रीमती स्नेहा यादव : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
    5. श्री मुकेश शाकार : सामान्य प्रशासन विभाग
  • लेवल-9 (38,100-1,20,600) में पदोन्नत:
    1. श्री मंगल सिंह ठाकुर : श्रम विभाग
    2. श्रीमती सविता भगत : योजना, आर्थिक वं सांख्यिकी विभाग
    3. श्री रविन्द्र पोया : वाणिज्य एवं उद्योग विभाग
    4. श्री अमृत टोप्पो : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
    5. श्री प्रवीण कुमार एक्का : उच्च शिक्षा विभाग

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नत अधिकारियों/कर्मचारियों की पदोन्नति से वरिष्ठता प्रभावित नहीं होगी, और पदोन्नति के परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठता का दावा मान्य नहीं होगा। उपरोक्त सहायक अनुभाग अधिकारियों की पदस्थापना पृथक से की जाएगी। अतः वर्तमान पदस्थापना में यथावत कार्य संपादित करते रहेंगे।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार अंशिका पाण्डेय (उप सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग) और मनराखन भुआर्य (अवर सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग) द्वारा जारी किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930