राजधानी में अब ठंड महसूस होने लगी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रायपुर के आउटर इलाकों में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से करीब 5.5 डिग्री कम है। यह इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवा के कारण छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है।
रायपुर में दिन सुहावने, रातें ठंडी:- अक्टूबर के पहले पखवाड़े में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद रायपुर का मौसम अब पूरी तरह बदल गया है। नवबंर के आते ही दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात में ठंडक बढ़ने लगी है। इस समय राजधानी का औसत अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहता है। नवंबर में औसतन सिर्फ 8.2 मिमि वर्षा दर्ज होती है।
सामान्य से गिरा पारा:– रविवार को आउटर इलाकों में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है। बिलासपुर में पारा 13.6 डिग्री, दुर्ग में 14.2 डिग्री, राजनांदगांव में 13.8 डिग्री, अंबिकापुर में 11.8 डिग्री और जगदलपुर में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31