दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है. अब ज्यादातर राज्यों में बारिश का सिलसिला थमने लगा है. उत्तर भारत से मॉनसून विदाई ले रहा है. लेकिन बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया की वजह से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बंगाल जैसे राज्यों में भारी बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 23 सितंबर 2026 के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार कल देशभर के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और तापमान में भी खास उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है. कल दिल्ली-एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 34°C से 36°C और न्यूनतम तापमान 23°C से 25°C के बीच रहने की उम्मीद है. 25 सितंबर से 27 सितंबर तक आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई चेतावनी नहीं है.

यूपी के कई जिलों में बारिश

उत्तर प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला थमने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन 25-27 सितंबर के दौरान यहां आंधी-तूफान के साथ व्यापक बारिश की संभावना है. 25 सितंबर से भारी बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कल मौसम लगभग शुष्क रहेगा. मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं. हालांकि, 26-27 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है.

बिहार में बारिश

बिहार में कल यानी 23 सितंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 24 और 25 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930