भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खत्म हुए कई दिन हो चुके हैं. अब उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना है, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नजर आ सकते हैं, हालांकि अब तक वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान नहीं किया गया है, इससे पहले सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर सीनियर खिलाड़ियों को वनडे टीम में बने रहना है तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना ही होगा. मतलब ये कि अब सिर्फ नाम और अनुभव से टीम में जगह नहीं मिलेगी. रोहित-विराट को भविष्य में भारत के लिए वनडे और 2027 विश्व कप की दौड़ में बने रहना चाहते हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में भाग लेना होगा.

बीसीसीआई ने रखी ये शर्त

एक रिपोर्ट के अुसार, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले BCCI ने ये स्पष्ट कर दिया है कि अगर विराट और रोहित वनडे टीम में बने रहना चाहते हैं, तो उन्हें घरेलू क्रिकेट विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना होगा. दोनों दिग्गजों को साफ संदेश भेजा है कि विजय हजारे ट्रॉफी में खेलें, वरना आगे वनडे टीम में जगह पक्की नहीं होगी.

विजय हजारे ट्रॉफी 24 दिसंबर से शुरू होगी, जबकि टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलआफ वनडे सीरीज खेलना है. इसलिए बीसीसीआई का ये आदेश इस सीरीज से लागू नहीं होगा, लेकिन अगली वनडे सीरीज जो जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तय है, उसमें खिलाड़ियों का सेलेक्शन घरेलू प्रदर्शन के आधार पर हो सकता है. मतलब, आगे चलकर वनडे खेलने के लिए दोनों को घरेलू मैदान पर उतरना ही पड़ेगा.

रोहित ने मान ली , विराट कोहली क्या करेंगे?

रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड के इस आदेश के बाद रोहित शर्मा ने घरेलू क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई है. वह मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को अपनी उपलब्धता भेज चुके हैं. सिर्फ विजे हजारे नहीं, बल्कि वह इससे पहले सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी भी खेल सकते हैं. यह टूर्नामेंट 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक चलेगा. यानी रोहित ने साफ कर दिया कि वह मैदान पर लौटकर अपनी फिटनेस और फॉर्म दोनों दिखाने को तैयार हैं. वहीं विराट कोहली खेलेंगे या नहीं यह अब तक साफ नहीं हुआ है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930