दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद देश के ज्यादातर शहरों में हाई अलर्ट है. चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है. दो दिन बीतने के बाद भी लोगों के दिल से खौफ निकलने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच मुंबई से वाराणसी जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. धमकी मिलते ही लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया.

गहन सुरक्षा के बीच फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग सुरक्षित रूप से कराई गई. जांच के लिए उसे एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया. बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है. इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर भी बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया. हलांकि जांच के बाद यह महज अफवाह निकली. बता दें कि धमकी भरा ईमेल इंडिगो के शिकायत पोर्टल पर भेजी गई थी. इसमें दिल्ली, चेन्नई और गोवा समेत कई अन्य एयरपोर्ट्स का भी ज़िक्र था. सूचना के बाद सभी जगहों पर एहतियातन जांच की गई थी. ये जानकारी दिल्ली पुलिस के हवाले से सामने आई है.

धमकी के सोर्सेस की जांच की जा रही है. एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता के बयान के मुताबिक, “वाराणसी जाने वाली फ्लाइट को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी. प्रोटोकॉल के मुताबिक, बॉम्ब थ्रेट असेसमेंट कमेटी को तुरंत सचित किया गया सभी जरूरी सुरक्षा एहतियात बरते गए. फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से उतारकर सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया. जरूरी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट ऑपरेशन फिर से शुरू होगा. 

इन एयरपोर्ट्स के लिए मिली थी बम की धमकी 

1. दिल्ली

2. मुंबई

3. चेन्नई

4. तिरुवनंतपुरम

5. हैदराबाद

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930