What's Hot

बिहार में एनडीए प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। भाजपा और जदयू का गठबंधन ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रहा है। एनडीए गठबंधन 200 से ज्यादा सीटें जीत रहा है। इसमें सबसे ज्यादा सीटें भाजपा की आ रही हैं। भाजपा 90 सीटों के आसपास जीत रही है। ऐसे में भाजपा प्रचंड जीत को लेकर काफी उत्साहित है।

उत्तराखंड में भाजपा कार्यालय में जीत पर जमकर जश्न मनाया गया। मिठाई बांटने के साथ ही जमकर डांस भी हुआ। जीत के जश्न में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। इस दौरान मोदी और धामी के नारे लगे। भाजपा नेता इसे मोदी मैजिक बता रहे हैं। बिहार में एनडीए की जीत को भाजपा मोदी की जीत बता रही है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बिहार की प्रचंड जीत पर कहा कि मोदीमय हुआ बिहार। धामी ने एक्स पर लिखा कि बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण राष्ट्र में हो रहे विकास के महायज्ञ का प्रतिफल है। यह परिणाम स्पष्ट संदेश है कि बिहार की जनता विकास, सुशासन और स्थिरता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं करती।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930