बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दिल दहलाने वाला हादसा हो गया. यहां एक मकान में आग लगने की वजह से एक ही परिवार के 10 लोग झुलस गए. पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि पांच लोग बुरी तरह घायल हैं. अग्निकांड में मृतकों में पति, पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं. मोतीपुर नगर परिषद क्षेत्र के एक घर में हुआ, जहां आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना देर रात तब हुई जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे. अचानक घर से धुआं और लपटें उठने लगीं. पड़ोसियों ने शोर मचाकर लोगों को जगाने की कोशिश की, लेकिन आग की तेजी के कारण अंदर फंसे सदस्य बच नहीं सके. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के घरों तक गर्मी महसूस की जा रही थी. सूचना मिलते ही मोतीपुर पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा. फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायलों को बाहर निकाला. सभी झुलसे हुए घायलों को त्वरित कार्रवाई करते हुए एसकेएमसीएच (SKMCH), मुजफ्फरपुर भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी में लगे हुए हैं.
मुजफ्फरपुर में अग्निकांड : भीषण आग में 5 की मौत, 5 बुरी तरह झुलसे
Next Article बैंक में लोन जमा करने के नाम पर 28 लाख की धोखाधड़ी
Related Posts
Add A Comment



















