What's Hot

डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक किसान से बैंक लोन के नाम पर करीब 28 लाख रूपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आवेदनकर्ता भुवन सिंह कंवर 60 वर्षीय निवासी ग्राम उरईडबरी तहसील लाल बहादुर नगर ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आवेदक ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ओमकार साहू और अर्पित देवांगन ने उन्हें बैंक के कर्मचारी बताकर केसीसी लोन के नाम पर ठगी की। इन दोनों ने उन्हें विश्वास में लेकर एक साथ मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की और 28 लाख रूपये की रकम हड़प ली।
भुवन कंवर के अनुसार सितंबर और अक्टूबर 2024 में ओमकार साहू उनके पास आया और अर्पित देवांगन को बैंक का कर्मचारी बताकर लाया। इसके बाद ओमकार और अर्पित ने मिलकर भुवन से डोंगरगढ़ में मुकालात की, जहां उन्हें 10 लाख रूपए का कर्ज दिलवाया गया। इसमें से 6 लाख 70 हजार रूपए नकद और 4 लाख रूपए चेक द्वारा दिए गए थे। इसके बाद अर्पित ने आईसीआईसीआई बैंक डोंगरगढ़ से भुवन के युनियन बैंक के लोन को पटाने के नाम पर कई बार उनसे पैसे लिए और उनकी जमा राशि, फिक्स डिपोजिट और एटीएम से भी रकम निकालकर अपनी जेब में डाल ली। कुल मिलाकर इन दोनों आरोपियों ने भुवन से करीब 28 लाख रूपये की धोखाधड़ी की।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930