रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान आदिवासी नेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बिरसा मुण्डा जननायक थे। उन्होंने तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य की नीतियों का विरोध किया और आदिवासियों के सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए जीवन भर काम किया। उन्होंने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल और जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लडऩे के लिए प्रेरणा दी। उनके क्रांतिकारी विचार और देश प्रेम की भावना आज भी लोगों को प्रेरित करती है।
Previous Articleमुख्यमंत्री ने दीपावली पर किया दीपदान
Related Posts
Add A Comment


















