बीती रात एनएच 49 पर खड़ी ट्रक से कार टकराने से उसमें सवार शिक्षक की मौत हो गई तो वहीं कार चालाक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी घटना में एनएच-200 पर एक बेकाबू टे्रलर ने बाइक चालक भाजपा पार्षद को अपनी चपेट में लिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दोनों घटनाओं में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गुरदा निवासी विरेंद्र सिंह रठिया पेशे से शिक्षक थे और ग्राम कुशवाबहरी स्कूल में पदस्थ थे। बुधवार को किसी काम से कार में सवार होकर रायपुर गए थे और वहां से देर शाम वापस लौट रहे थे। रायगढ़-खरसिया एनएच-49 के ग्राम पतरापाली के पास पहुंचे तो सड़क किनारे कतार में ट्रकें खड़ी थी। इस दौरान चालक विक्रम महंत को सड़क किनारे खड़ी ट्रक दिखाई नहीं दिया, इससे इनकी कार ट्रक से जाकर टकरा गई। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार शिक्षक विरेंद्र सिंह राठिया की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक विक्रम महंत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने और दोनों को तत्काल खरसिया सिविल अस्पताल लेकर गई, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही शिक्षक विरेंद्र राठिया को मृत घोषित कर दिया। कार चालक विक्रम महंत को भर्ती कर उपचार किया जा रहा हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930