नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेश भर के कुल 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। अधिकारियों को प्रशासनिक तथा स्वैच्छिक आधार पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नए स्थानों पर पदस्थ किया गया है।
इस फेरबदल के तहत प्रशासनिक आवश्यकताओं के साथ-साथ अधिकारियों के व्यक्तिगत निवेदनों (स्वैच्छिक) का भी ध्यान रखा गया है। प्रमुख तबादलों में उमेश कुमार कुशवाहा को कोरिया से रायगढ़, संतोष कुमार धुर्वे को दंतेवाड़ा से महासमुंद, गरिमा ठाकुर व सौरभ चौरसिया को रायपुर, और श्रीमती जयश्री राजन पाथे को जशपुर से बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है। इसके अतिरिक्त, कुछ अधिकारियों का परस्पर (आपसी) तबादला भी हुआ है, जिसमें मोहन लाल साहू को रायगढ़ और रश्मि पटेल को सारंगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया है। राज्य शासन ने संबंधित जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश दिया है कि स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल भारमुक्त कर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित करें।
देखे सूची:-























