ईओडब्ल्यू ने 3775 करोड़ रूपए के शराब और डीएमएफ घोटाले में 9 जिलों के 20 ठिकानों पर रविवार को छापेमारी की। इस कार्रवाई में रायपुर में 6, बिलासपुर में 6, सरगुजा 2, दुर्ग, कोंडागांव, धमतरी, बस्तर और बलरामपुर में 1-1 ठिकाने शामिल हैं, इसमें शराब घोटाले से जुड़े 12 और डीएमएफ के 8 परिसर शामिल हैं। उक्त छापे की कार्रवाई शराब घोटाले में जेल भेजे गए पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, निरंजन दास के परिजनों और डीएपएफ घोटाले में हरपाल सिंह अरोड़ा के करीबी लोगों के साथ ही ठेकेदारों के ठिकानों पर की गई है। तलाशी के दौरान उक्त सभी के ठिकानों से लेनदेन के महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए गए हैं। इसमें शराब घोटाले के अवैध वसूली, सिंडीकेट में शामिल लाभंावित लोगों के नाम, खरीदी गई प्रॉपर्टी, खर्चो और ट्रांजेक्शन का हिसाब मिला है। इसी तरह डीएमएफ घोटाले में शामिल ठेकेदारों की भूमिका, कमीशनखोरी के दस्तावेज सहित रसूखदार लोगों का ब्योरा मिला है। छापेमारी की दायरे में आने वाले अनिल टुटेजा एवं निरंजन दास के परिजनों, ठेकेदारों के घर से बड़ी संख्या में पेपर्स और डायरी मिली है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31