छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी चयन सूची में कु. स्वाति मेहर को आबकारी उप निरीक्षक के पद पर चयनित किया गया है। कु.स्वाति मेहर वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेंद्रनगर बिलासपुर में सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर कार्यरत हैं।

स्वाति मेहर ने बताया कि यह सफ़लता उनके निरंतर परिश्रम, दृढ़ निश्चय और नियमित अध्ययन के साथ माता-पिता के आशिर्वाद का परिणाम है। स्वाति की माता श्रीमती प्रमिला मेहर( लेखापाल )
स्वामी आत्मानंद स्कूल सकेरी बिलासपुर एवं
पिता द्वारिका प्रसाद (व्याख्याता ) गहीरागुरु स्कूल कुसमी, बलरामपुर में कार्यरत हैं। कार्यरत संस्था के शिक्षकों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की जिनका मार्गदर्शन उन्हें मिलता रहा।

संस्था के प्राचार्य डॉ. एम एल पटेल एवं शिक्षकों द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आबकारी उप निरीक्षक के पद में चयन होने पर सम्मान प्रदान करते हुए बधाई दी गई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031