अहमदाबाद। आपने अक्सर देखा होगा कि बर्थ डे पर अधिकांशत: लोग चाकू से केक काटते है वो भी केक के साथ मिलने वाले से, लेकिन यहां जो देखने को मिला वो अलग ही था। इस पार्टी में बर्थ डे केक तलवार से काटा गया। गुजरात में अहमदाबाद शहर के दाणीलीमला इलाके के पार्टी प्लॉट में आयोजित एक पार्टी में उत्पात मचाकर कुछ लड़कों ने हदें पार कर दीं। अमीर घरानों के लड़कों ने यहां हुक्का पिए। सरेआम हुक्का बार चलने के साथ ही जमकर हर्ष फायरिंग भी हुई। केक तलवार से काटा गया। यह मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो सिपाहियों ने 10 लोगों को जाकर अरेस्ट कर लिया। पुलिस के अनुसार, उन लोगों के पास से बंदूक, पिस्तौल और एक तलवार भी जब्त की गई है। तलवार को वे केक काटने के लिए लाए थे। पता चला है कि, दाणीलीमडा इलाके में रविवार की रात को एक बर्थडे पार्टी हुई थी। जहां देव बादशाह नाम के शख्स ने तलवार से केक काटा। उसके बाद जमकर गोलियां दागी गईं। वहीं, इस पार्टी में हुक्का बार की भी व्यवस्था की गई थी, जहां मौजूद लोग बेफिक्र होकर हुक्के का मजा ले रहे थे। उस दौरान किसी ने यहां का एक वीडियो शूट कर लिया था। वीडियो को वायरल कर दिया गया तो मामला पुलिस के पास पहुंचा। दाणीलीमडा पुलिस थाने के इंचार्ज एमएम लालीवाला ने बताया कि, आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज होगा। फोटो में एक जना तलवार से केक काटते हुए भी दिख रहा है। बताया जा रहा है कि, वहीं मौके पर ऐसी पार्टी का आयोजन किया गया था।
बर्थ डे पर तलवार से काटा गया केक, हुक्का बार में तब्दील हुई पार्टी…10 अरेस्ट
Next Article कोरोना काल में छठ पर्व को लेकर गरमाई सियासत…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















