चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हानें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद के घर ही हाथ साफ कर डाला. चोरों ने 35 लाख की नगदी के साथ इतनी ही कीमत के गहनों पर हाथ साफ कर दिया. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामसेवक सिंह गुर्जर बाबूजी के घर रविवार को लाखों की चोरी हो गई. यह घटना ग्वालियर शहर की पॉश कॉलोनी माधव नगर स्थित पूर्व सांसद के मकान में हुई. इस घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई. चोर नकली चाबी की मदद से अलमारी के लॉकर में रखे 35 लाख के गहने और 35 लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गए. पूर्व सांसद परिवार सहित बाहर गए हुए थे तो चोरों ने सूने घर को निशाना बना लिया. जैसे ही इस चोरी की खबर फैली तो मौके पर एडिशनल एसपी सहित तमाम पुलिस अधिकारी पहुंच गए. मामले की जांच के लिए झांसी रोड थाना क्षेत्र की पुलिस जांच में जुट गई है.
चोरों के हौसले बुलंद, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पूर्व सांसद के घर हाथ साफ कर डाला…
Previous Articleनक्सल मोर्चे पर छत्तीसगढ़ को हरसंभव मदद का आश्वासन
Related Posts
Add A Comment


















