सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हरता निवासी हरेंद्र सिंह 22 वर्ष रविवार को बच्चों व ड्राइवर के साथ पिकनिक मनाने मैनपाट गया था। मैनपाट में घूमने के बाद शाम तक सभी गांव आ गए थे। ड्राइवर व बच्चे तो घर पहुंच गए लेकिन हरेंद्र वापस नहीं आया था। जब रातभर वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो उसका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच मंगलवार की शाम करीब 5 बजे कुछ लोगों ने गांव के ही कुएं में उसकी लाश देखी। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर काफी संख्या में लोगो की भीड़ जुट गई। सूचना पर दरिमा पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवक के सिर पर चोट के निशान देख परिजनों ने कहा कि इसकी हत्या की गई हैं। पुलिस आत्महत्या व हत्या दोनों की एंगल से मामले की जांच कर रही हैं।
Previous Article9वीं की कक्षा में पढ़ाई जाएंगी अब एनसीईआरटी की किताबें
Related Posts
Add A Comment



















