भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में हाल के दिनों में हुई गंभीर दुर्घटनाओं को देखते हुए शीर्ष प्रबंधन ने सख्त रूख अपनाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। असुरक्षित कार्य और लापरवाही को लेकर दो अलग-अलग हादसों में दो महाप्रबंधकों को निलम्बित कर दिया गया हैं। इसके साथ ही ऊर्जा प्रबंधन विभाग के दो अधिकारियों को चेतावनी पत्र तथा प्लेट मिल के दो महाप्रबंधकों को एडवाइजरी थमाई गई हैं। प्रबंधन ने स्पष्ट किया हैं कि कार्यस्थल पर मृत्यु और कर्मियों के घायन होने जैसी घटनाए गंभीर लापरवाही का परिणाम हैं। दुर्घटना-जनित परिस्थितियों और सुरक्षा चूक की गंभीरता को देखते हुए सिंटर प्लांट-3 (एसपी-3) के एक महाप्रबंधक और ऊर्जा प्रबंधन विभाग के एक महाप्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया हैं। बीएसपी ने दोहराया है कि असुरक्षित कार्य ओर असुरक्षित कार्यप्रणाली के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीती आगे भी कठोरता से लागू रहेगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31