रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर तक भारत की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर आ रहे हैं। वह 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोंदी से उनकी द्विपक्षीय वार्ता होंगी। राष्ट्रपति भवन में उनके सम्मान में भोज का आयोजन होगा। पुतिन और मोदी, दोनों देशो के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान रणनीतकि साझेदारी व वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होगी। सूत्रों के अनुसार इस दौरान भारत रूस से एस-400 के पांच अतिरिक्त स्क्वाड्रन खरीदनें, तेल पर छूट बढ़ाने तथा असैन्य परमाणु सहयोग पर बात कर सकता हैं। भारत के पुराने दोस्त रूस के राष्ट्रपति के भारत दौरे की टाइमिंग अहम हैं। एक ओर जहां अमरीका की ओर से भारत पर रूस तेल खरीदने के कारण 25 प्रतिशत पेनल्टी टैरिफ लगाया गया हैं। वहीं रूस युक्रेन युद्ध व उसके कारण पश्चिमी देशों के प्रतिबंधो में फंसा हुआ हैं। पुतिन आखिर बार दिसंबर 2021 में वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए थे। पिछला शिखर सम्मेलन 2024 में मास्को में आयोजित हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदि शामिल हुआ था। के्रमलिन ने कहा है कि पुतिन की यात्रा के दौरान संयुक्त वक्तव्य पारित किए जाने तथा वभिन्न प्रकार के अंतर-विभागीय और व्यापारिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031